एशियाई बाजारों में रही गिरावट
हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजार कमजोरी दर्ज करने के बाद बंद हुए। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 2% की गिरावट आयी, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 1.18% नुकसान के बाद बंद हुआ। ताइवान वेटेड में 0.73%, निक्केई में 0.45% और हैंग सेंग में 0.27% की कमजोरी आयी। प्रमुख एशियाई बाजारों की चाल से विपरीत रुख दिखाते हुए चीन का शंघाई कंपोजिट 1.42% चढ़ने के बाद बंद हुआ।