शेयर मंथन में खोजें

अब कितना नमक लगायेंगे विकास के अनुमानों पर!

राजीव रंजन झा

सरकार या आरबीआई की ओर से हाल में जब भी विकास दर के अनुमान सामने रखे गये, विश्लेषकों का एक बड़ा समूह मानता रहा कि इन अनुमानों को एक चुटकी नमक के साथ ही लेना चाहिए। कहने का मतलब यह कि इन आँकड़ों को पूरी तरह से पक्का नहीं माना जा सकता। लेकिन अब जिस तरह से सरकारी अनुमानों और विश्लेषकों के अनुमानों का फर्क बढ़ता जा रहा है, उसे देख कर कहना होगा कि शायद विश्लेषकों को अब अपनी चुटकी में नमक की मात्रा थोड़ी घटानी होगी।

अमेरिकी बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

नयी अमेरिकी सरकार द्वारा लायी जा रही राहत योजना पर सीनेट में सोमवार को भी विचार-विमर्श जारी रहा। राहत योजना पर मतदान से ठीक पहले अमेरिकी शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जहाँ डॉव जोंस में 9 अंकों की कमजोरी आयी, वहीं एसएंडपी सूचकांक में हल्की बढ़त दर्ज की गयी। आज मंगलवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में हरियाली दिख रही है। नयी अमेरिकी सरकार द्वारा लायी जा रही 827 अरब डॉलर की योजना पर सहमति बनती दिख रही है। उम्मीद की जा रही है कि सीनेट इसे मंगलवार को पारित कर देगा।

टाटा स्टील के 13.53% शेयर गिरवी

धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के 9 करोड़ 89 लाख यानी 13.53% शेयर गिरवी रखे गये हैं। टाटा स्टील ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को सूचित करते हुए बताया है कि  कंपनी में टाटा संस की हिस्सेदारी 45.08% की है। इनमें से 13.19% यानी 9 करोड़ 64 लाख शेयर गिरवी  रखे गये हैं। कंपनी ने यह भी बताया है कि टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने भी अपने 25 लाख शेयर गिरवी रखे हैं, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 0.34% है।

एशियाई शेयर बाजार रहे मिले-जुले

हफ्ते के पहले दिन सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में करीब 2% की बढ़त दर्ज की गयी। हांगकांग का हैंग सेंग और ताइवान का ताइवान वेटेड भी हरे निशान में बंद हुए, हालाँकि इनकी बढ़त 1% से कम रही। दूसरी ओर सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.92% और जापान के निक्केई सूचकांक में 1.33% की कमजोरी आयी।

भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 283 अंकों की मजबूती के साथ 9,584 पर रहा। एनएसई निफ्टी 77 अंकों की बढ़त के साथ 2,920 पर बंद हुआ। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिका में राहत योजना आने वाली है। घरेलू मोर्चे पर भी 16 फरवरी को अंतरिम बजट आने वाला है, जिसमें कर रियायतें दिये जाने की उम्मीद है। विभिन्न उद्योगों को राहत देने के लिए भी योजना आ सकती है। इन सभी सकारात्मक बातों की वजह से आज सुबह भारतीय शेयर बाजार में बीएसई सेंसक्स बढ़त से साथ खुले, लेकिन एनएसई निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ खुले थे। शेयर बाजार में दिनभर मजबूती बनी रही। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 3.04% की मजबूती के साथ बंद हुआ।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख