शेयर मंथन में खोजें

भूषण स्टील का शेयर करीब 17% उछला

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भूषण स्टील के शेयर भाव में मजबूती दर्ज की गयी। आज के कारोबार में 343.90 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव 16.98% की उछाल के साथ 332.80 रुपये पर रहा। भूषण पावर एंड स्टील (संजय सिंघल द्वारा प्रवर्तित) ने टाइटेनिक स्टील इंडस्ट्रीज और ओलंपियन स्टील इंडस्ट्रीज के साथ मिल कर उड़ीसा स्पंज के शेयरों के लिए 300 रुपये का ओपन ऑफर रखा है। इस ऑफर के जरिये ये कंपनियाँ उड़ीसा स्पंज के 52 लाख शेयर खरीदना चाहती हैं। इन तीनों कंपनियों में से कोई भी बीएसई में सूचीबद्ध नहीं हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि भूषण स्टील के शेयर में आयी इस अप्रत्याशित उछाल का कारण क्या है।

अरबिंदो फार्मा के शेयर 10% से अधिक चढ़े

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में अरबिंदो फार्मा के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दिन के कारोबार में 141.65 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2.54 बजे 10.18% की बढ़त के साथ 140.65 रुपये पर है।

एडुकॉम्प सॉल्युशंस के शेयर में 13% की उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एडुकॉम्प सॉल्युशंस के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दिन के कारोबार में 1615.00 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2.14 बजे 13% की बढ़त के साथ 1584.85 रुपये पर है। ज्ञात रहे कि शुक्रवार  कंपनी ने बीएसई को सूचित करते हुए कहा है कि प्रमोटरों ने किसी भी इक्विटी शेयर को गिरवी नहीं रखा है। शेयर गिरवी रख होने से संबंधित खबर आने के बाद एडुकॉम्प सॉल्युशंस के शेयरों में भारी गिरावट आ गयी थी।

उड़ीसा स्पंज ने छुआ अपर सर्किट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में उड़ीसा स्पंज आयरन एंड स्टील लिमिटेड के शेयर ने अपर सर्किट छू लिया है। बीएसई में आज उड़ीसा स्पंज के शेयर का भाव करीब 5% चढ़ कर 165.10 रुपये पर पहुँच गया। धातु क्षेत्र की तीन कंपनियों ने उड़ीसा स्पंज के शेयर हासिल करने के लिए इसके शेयरधारकों के सामने 300 रुपये प्रति शेयर का ओपन ऑफर रखा है।

टाटा स्टील का शेयर चढ़ा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के शेयर भाव में मजबूती दिख रही है। आज के कारोबार में 196.35 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2 बजे 5.4% की उछाल के साथ 196.20 रुपये पर है। जनवरी महीने में टाटा स्टील की बिक्री पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 26% बढ़ी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख