शेयर गिरवी नहीं : एडुकॉम्प सॉल्युशंस
एडुकॉम्प सॉल्युशंस के इक्विटी शेयर गिरवी नहीं रखे गये हैं। कंपनी ने बीएसई को सूचित करते हुए कहा है कि प्रमोटरों ने किसी भी इक्विटी शेयर को गिरवी नहीं रखा है। गौरतलब है कि शेयर गिरवी रख होने से संबंधित खबर आने के बाद एडुकॉम्प सॉल्युशंस के शेयरों में भारी गिरावट आ गयी थी। बीएसई में 30 जनवरी 2009 के बाद चार कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयर भावों में 22% की कमजोरी दर्ज हुई है।