शेयर मंथन में खोजें

इन्फोटेक इंटरप्राइजेज के शेयर में 3% से अधिक की उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में इन्फोटेक इंटरप्राइजेज के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। आज के कारोबार में 99.90 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 1.36 बजे करीब 3.24% की उछाल के साथ 94.00 रुपये पर है।

मुंद्रा पोर्ट ने की लाभांश की घोषणा

मुंद्रा पोर्ट एंड एसईजेड ने अपने शेयरधारकों के लिए अंतरिम लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की 10 फरवरी 2009 को हुई बैठक में कारोबारी साल 2008-09 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश देने का फैसला लिया गया है।

रियल्टी क्षेत्र के शेयर उछले

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में बढ़त का रुख है। आज सुबह 11.42 बजे बीएसई रियल्टी सूचकांक में 5.11% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा उछाल डीएलएफ के शेयर भाव में है, जो 6.4% की बढ़त के साथ 148.85 पर है। इंडियाबुल्स रियल में 6% और यूनिटेक में 5.1% की मजबूती है। अनंतराज इंडस्ट्रीज में 4.8% और एचडीआईएल में 4% और आकृति सिटी में 3.9% की बढ़त है। 

बीईएमएल के शेयरों में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। आज के कारोबार में 405 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.37 बजे करीब 7.34% की उछाल के साथ 398.35 रुपये पर है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया है कि इसे बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से 150 मेट्रो कोच बनाने का ठेका हासिल हुआ है। 

एक सीमित दायरे में सेंसेक्स

11.15: मंगलवार की सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक सीमित दायरे में ऊपर-नीचे हो रहा है। आज  सुबह सेंसेक्स की शुरुआत 9,590 पर हुई और तब से अब तक यह मात्र 110 अंकों के सीमित दायरे में है। इस समय यह कल के बंद स्तर से 78 अंक चढ़ कर 9,662 पर है। डीएलएफ में 7% की मजबूती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!