शेयर मंथन में खोजें

रियल्टी क्षेत्र में 13% से अधिक की गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में आयी गिरावट में रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक कमजोरी दिख रही है। बीएसई में दोपहर 1.04 बजे इसमें 13% से अधिक की कमजोरी है। इस समय इंडियाबुल्स रियल में 21.9%, एचडीआईएल में 17%, ऑर्बिट कॉर्पोरेशन में 16%, यूनिटेक में 12.5%, डीएलएफ में 12.4% और अंसल इन्फ्रा में 12%की कमजोरी है।

सत्यम की असली कहानी: राजू के गुनाहों का इकरारनामा

सत्यम कंप्यूटर के चेयरमैन बी. रामलिंग राजू ने अपना इस्तीफा देते हुए कंपनी के निदेशक बोर्ड को एक लंबी चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने सत्यम के कामकाज के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। इसे एक तरह से राजू के गुनाहों का इकरारनामा कहा जा सकता है। हालाँकि इस बात को लेकर भी जाँच की जरूरत महसूस होती है कि इस पत्र में जो दावे किये गये हैं, वे भी कितने सच्चे हैं। कंपनी की जिस नकदी को लेकर हाल में बवाल मचा था, उसके बारे में रामलिंग राजू ने इस पत्र में कहा है कि वास्तव में यह नकदी कंपनी के पास है ही नहीं। इसी तरह हाल के कारोबारी नतीजों में कंपनी की आमदनी, ऑपरेटिंग प्रॉफिट वगैरह के जो आंकड़े पेश किये गये थे, उनके बारे में भी कहा गया है कि इन आँकड़ों को बढ़ा-चढ़ा कर बताया गया।

राजू का इस्तीफा, बाजारों में गिरावट बढ़ी, सत्यम 69% नीचे

देश की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी सत्यम कंप्यूटर्स के चेयरमैन रामलिंग राजू ने कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस खबर के आने के बाद भारतीय शेयर बाजारों में तेजी से गिरावट बढ़ी है। बीएसई सेंसेक्स 10,000 के स्तर से नीचे चला गया है। बीएसई में आज के कारोबार में दोपहर 12.27 बजे सेंसेक्स 650 अंक लुढ़क कर 9,686 पर था। बीएसई में आज के कारोबार में 48.90 रुपये के निचले स्तर पर जाने के बाद दोपहर 12.53 बजे सत्यम का शेयर भाव 69.35% लुढ़क चुका था। बाजार विशेषज्ञ नीरज दीवान का मानना है कि सत्यम के घटनाक्रम के बाद बाजारों की गिरावट से यह संकेत मिलता है कि बाजारों में कॉरपोरेट प्रशासन के प्रति गंभीर चिंता है।

ओएनजीसी में हड़ताल, शेयरों में गिरावट

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के अधिकारियों ने आज सुबह से हड़ताल शुरू कर दी है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट है। बीएसई में सुबह 11.32 बजे ओएनजीसी का शेयर भाव 1.47% की कमजोरी के साथ 709.15 रुपये पर था। बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में ओएनजीसी ने सूचित किया है हड़ताल से उत्पन्न परेशानियों का सामना करने के लिए प्रबंधन द्वारा आपातकालीन उपाय कर लिये गये हैं।

शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

11.13: हालांकि भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन जल्दी ही बाजारों में उतार-चढ़ाव का रुख दिखने लगा। इस समय सेंसेक्स 28 अंक की गिरावट के साथ 10,308 पर है, जबकि निफ्टी में 17 अंकों की कमजोरी के साथ 3,096 पर है। सीएनएक्स मिडकैप सपाट है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हल्की मजबूती है। बीएसई धातु सूचकांक में 2.3% की बढ़त है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 2.7% की गिरावट है। सत्यम कंप्यूटर्स, टाटा स्टील और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 3-4% की बढ़त है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख