ऐक्सिस बैंक का तिमाही मुनाफा 7,071 करोड़ रुपये पर, संपत्ति गुणवत्ता में सुधार
ऐक्सिस बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (मार्च क्वार्टर) के नतीजे जारी किये , जिसमें बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) 7,071 करोड़ रुपये रहा।
ऐक्सिस बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (मार्च क्वार्टर) के नतीजे जारी किये , जिसमें बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) 7,071 करोड़ रुपये रहा।
निजी ऋणदाता यस बैंक ने 18 अप्रैल को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के लिए अपने स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 44.8% की बढ़ोतरी दर्ज की।
बाजार पूँजी के लिहाज से भारत के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार, 18 अप्रैल को अपने वित्तीय परिणामों में बताया कि जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही में उसका स्टैंडअलोन मुनाफा (Net Profit) में 8% से ज्यादा बढ़ा है। यह पिछले साल इसी अवधि के 12,629 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर इस तिमाही में 13,701 करोड़ रुपये हो गया।
निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक - एचडीएफसी बैंक ने 18 अप्रैल को पेश वित्तीय परिणामों में बताया कि 31 मार्च, 2026 को खत्म हुई तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ (Net Profit) 9% बढ़ कर 19,221 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 17,616 करोड़ रुपये था।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अनुमान लगाया है कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था अपेक्षा से अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। हालाँकि, जनवरी में दिये गये अनुमान में हल्का संशोधन करते हुए वृद्धि दर को 6.5% से घटाकर 6.4% किया गया था, लेकिन ताजा आकलन में इसे फिर बढ़ाकर 6.5% कर दिया गया है।