शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऋण में 10.26% और जमाओं (Deposits) में 10.02% की बढ़ोतरी - आरबीआई

आरबीआई (RBI) के ताजा आँकड़ों के अनुसार 13 सितंबर को समाप्त हुए पखवाड़े (दो सप्ताह का समय) में साल दर साल आधार पर बैंक ऋण (Bank Credit) में 10.26% और जमाओं (Deposits) में 10.02% की वृद्धि हुई है।

सरकार पीएसयू (PSU) कंपनियों में 51% से कम कर सकती है हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार सरकार की योजना पीएसयू (PSU) इकाइयों में जो भी बिक्री योग्य है उसे बेचने की है और इसी योजना के तहत सरकार चुनिंदा कंपनियों में अपनी शेयरधारिता 51% से कम कर सकती है।

असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से सहित आस-पास के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार और झारखंड, दक्षिणी गुजरात तथा इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) ने मिलाया एचडीफसी एर्गो (HDFC ERGO) से हाथ

देश के पहले भुगतान बैंक एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) ने बीमा कंपनी एचडीफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस (HDFC ERGO General Insurance) के साथ साझेदारी की है।

5 वर्षों में जीडीपी में एमएमएमई की भागीदारी बढ़ा कर 50% करने का लक्ष्य - नितिन गडकरी

केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मझोले उद्यम तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सोमवार 24 सितंबर को नयी दिल्ली में 16वें ग्लोबल एसएमई बिजनेस समिट 2019 (16th Global SME Business Summit) का उद्घाटन किया।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!