शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Nifty IT Index Analysis : आईटी शेयरों में आएगी तेजी या रहेगी मंदी

निफ्टी आईटी इंडेक्स में अब भी तस्वीर साफ नहीं दिख रही है। मेरे हिसाब से बाजार में ट्रेडिंग के लिहाज से पैसे लगाए जा सकते हैं, लेकिन निवेश के लिए अभी काफी इंडेक्स काफी महँगा दिख रहा है। आने वाली एक-दो तिमाही में इसकी तस्वीर साफ हो सकती है।

Crude Oil Trading Strategy : कहना मुश्किल, किस तरफ जायेंगे कच्चा तेल के भाव

कच्चा तेल के भाव में मौजूदा तेजी माँग बढ़ने की वजह से नहीं, बल्कि तेल उत्पादक देशों के आपूर्ति कम करने की वजह से है। इसलिए मेरी समझ से इसका कोई भी आकलन कर पाना बहुत मुश्किल है। ऐसे हालात में कच्चा तेल के भाव फिर से तीन अंकों में जा सकते हैं।

USDINR Trading Strategy : डॉलर इंडेक्स में अभी चिंता की बात नहीं दिखती

मौजूदा स्तरों पर भी डॉलर इंडेक्स में मुझे बहुत ज्यादा चिंता नहीं दिखती है। इसका व्यवहार असल में 103-104 डॉलर के आसपास देखने वाला होगा। इन स्तरों पर इसका आकलन करने की जरूरत होगी, तब तक इसमें मेरे हिसाब से डरने की कोई बात नहीं है।

US Market Update : डॉव जोंस में चल रहा करेक्शन, अन्य बाजार बेअसर

डॉव जोंस की गिरावट को रेटिंग एजेंसी के कदम से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि इसमें सामान्य करेक्शन चल रहा है। अभी मुझे कोई नकारात्मकता नजर नहीं आ रही है। इसमें मेरे हिसाब से 1000 अंकों का कूलऑफ हो सकता है, जो कि कोई बड़ी बात नहीं है। इसके अलावा मुझे इसमें कोई डरने वाली बात नहीं दिखती है।

IDFC Ltd Share Latest News : बाजार सुधरने पर निचले स्तरों पर खरीदना बेहतर होगा

संकल्प पाटिल : मैंने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बेच कर आईडीएफसी के 5000 शेयर 113.5 रुपये पर खरीदे हैं। इस पर पाँच साल के लिए आपकी राय क्या है?

Adani Total Gas Ltd Share Latest News : जब तक 650 के ऊपर न निकले तब तक कमजोरी बनी रहेगी

संदीप : मैंने अदाणी टोटल गैस 535 रुपये के भाव पर खरीदा है। इसके मासिक चार्ट पर ड्रैगनफ्लाई दोजी कैंडल बन रहा है। क्या ये 50 ईएमए 2064 के स्तर को छू सकेगा या नहीं?

REC Limited Share Latest News : इस स्टॉक में काफी समय बाद आयी है चाल

इतिश्री श्रीवास्तव : मैंने आरईसी के 511 शेयर 99.1 रुपये के भाव पर हैं। इसने हाल ही में 204 रुपये का स्तर छुआ था और फिर फिसल कर 196 रुपये पर आ गया था। क्या ये मुनाफावसूली के लिए सही समय है या अभी और इंतजार करना चाहिए?

Bls International Services Ltd Share Latest News : अहम स्तरों का ध्यान रखें

शाहिद खान : कुछ समय पहले आपने बीएलएस इंटरनेश्नल पर मेरे सवाल के बारे में आपने 208 से 210 रुपये के बीच में शेयर बढ़ाने की सलाह दी थी। लेकिन इसके भाव अचानक बढ़ कर 245 रुपये पर पहुँच गये हैं। इन स्तरों पर इसमें खरीदारी करें या रहने दें?

Small Cap stocks : 2023 में स्मॉल कैप इंडेक्स पर सकारात्मक है नजरिया

अमल भट्टाराई : इस साल के अंत तक स्मॉल कैप का नजरिया क्या है?
Expert Shomesh Kumar : अगर आप स्मॉल कैप इंडेक्स को देखना चाहते हैं तो एक साल नहीं कम से कम पाँच साल के नजरिये से देखें। स्मॉल कैप के स्टॉक के साथ काफी सब्र रखना पड़ता है और इसका साइकिल होता है, तब ये अच्छा रिटर्न देते हैं। इस साल स्मॉल कैप इंडेक्स को लेकर मेरा नजरिया सकारात्मक है और अगले साल में ज्यादा सकारात्मक हूँ। ब्याज दरों के रुख में नरमी आने पर स्मॉल कैप इंडेक्स को ज्यादा फायदा होगा।

(शेयर मंथन, 07 अगस्त 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Sterlite Technologies Ltd Share Latest News : 143 रुपये के नीचे जाना स्टॉक के लिए ठीक नहीं

दुर्गेश शर्मा, दिल्ली : स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के 2500 शेयर 150 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, तीन-चार तिमाहियों का नजरिया है। इसमें लक्ष्य और स्टॉप लॉस क्या होना चाहिए?

Tanla Platforms Ltd Latest News : स्टॉक का ट्रेंड सही, कूल-ऑफ से घबराने की जरूरत नहीं

भगवती पालीवाल, राजस्थान : तानला के 300 शेयर 781 रुपये के भाव पर लंबी अवधि के लिए खरीदे हैं। इस पर आपकी सलाह क्या है?

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख