शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आप (AAP) को बड़ी राहत, बनी रहेगी 27 विधायकों की सदस्यता

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पार्टी के 27 विधायकों को बड़ी राहत मिली है।

बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग (Election Commission) ने रोगी कल्याण समिति के मामले में आप (AAP) के 27 विधायकों की सदस्यता को लेकर चल रहे मामले को खारिज कर दिया है। एक अधिवक्ता विभोर आनंद ने चुनाव आयोग को इस मामले में शिकायत दी थी। आनंद ने आरोप लगाया था कि आप के 27 विधायक रोगी कल्याण समिति का अध्यक्ष होने के नाते लाभ के पद पर हैं। मगर चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद अब आप के 27 विधायकों की सदस्यता पर कोई खतरा नहीं है।
आनंद ने 22 जून 2016 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से शिकायत की थी कि आप के 27 विधायक लाभ के पद पर हैं। इसे उन्होंने चुनाव आयोग को भी भेजा था। शिकायत में कहा गया था कि आप सरकार ने 27 विधायकों को दिल्ली के विभिन्न सरकारी अस्पतालों की रोगी कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया है, जो लाभ का पद है। उन्होंने आप के इन विधायकों की सदस्यता निरस्त किये जाने की माँग की थी। राष्ट्रपति ने जुलाई में चुनाव आयोग द्वारा दी गयी राय के आधार पर याचिका खारिज करने के आदेश पर हस्ताक्षर किये। चुनाव आयोग को इस याचिका में कोई उपयुक्त आधार नहीं मिला था।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों पर संसदीय सचिव के रूप में लाभ के पद पर होने का मामला भी चल रहा है। इस मामले की सुनवाई अभी चुनाव आयोग में ही चल रही है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख