शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुहूर्त कारोबारः कहाँ करें निवेश

स्टॉक एक्सचेंजों में दीपावली के दिन 75 मिनट के लिए मुहूर्त कारोबार का आयोजन किया जायेगा।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 3 नवंबर को सायंकाल 6.15 बजे से 7:30 बजे तक मुहूर्त कारोबार किया जायेगा। 
मुहूर्त कारोबार के अवसर पर ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज (Motilal Oswal Securities) ने लंबी अवधि अवधि लिए ऐसे 5 शेयरों में निवेश की सलाह दी है, जो आपको अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। ब्रोकिंग फर्म ने लंबी अवधि के लिए इन्फोसिस (Infosys), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और एनएमडीसी (NMDC) में निवेश की सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनियों के शेयरों के अगले एक वर्ष का लक्ष्य भाव भी बताया है, जो क्रमश: इन्फोसिस का 3750 रुपये, भारती एयरटेल का 445 रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 1262, हीरो मोटोकॉर्प का 2425 रुपये और एनएमडीसी का 159 रुपये है।
एक अन्य ब्रोकिंग फर्म इंडियानिवेश (IndiaNivesh) ने आने वाले संवत 2070 के लिए निवेशकों को 5 ऐसे शेयरों में निवेश करने की सलाह दी है, जो लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा देने वाले साबित हो सकते हैं। फर्म ने जिन शेयरों में निवेश की सलाह दी है, वे हैं- लंबी अवधि के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेबी केमिकल्स, कोल इंडिया, मास्टेक और बजाज फाइनेंस। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख