शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती दिखाने के बाद ऊपरी स्तरों से फिसले भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी नहीं सँभाल सका 9000 का स्तर

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। लेकिन दोपहर बाद ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली आने के बाद ये सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।

दिन के कारोबार में 9,200 का स्तर छूने के बावजूद एनएसई का निफ्टी (Nifty) कल 9,000 के नीचे बंद हुआ।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 30,690.02 के मुकाबले बुधवार को बढ़त के साथ 31,277.11 पर खुला और ऊपर की ओर 31,568.36 तक गया, जो इसका दिन का उच्चतम स्तर रहा। लेकिन दोपहर बाद सेंसेक्स अपनी सारी मजबूती गँवा कर लाल निशान में चला गया और नीचे की ओर 30,222.07 तक फिसल गया। अंत में यह 310.21 अंकों या 1.01% की गिरावट के साथ 30,379.81 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 कमजोरी के साथ बंद हुए, जबकि 12 में मजबूती रही।
दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर 8,993.85 के मुकाबले बुधवार को 68.55 अंकों या 0.76% के नुकसान के साथ 8,925.30 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 23 शेयरों में कमजोरी रही।
बुधवार के कारोबार में कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 5.67% हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में 4.67%, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 4.39% और मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) में 3.66% की गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी ओर यूपीएल (UPL) में 8.02%, हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 5.39% और ब्रिटानिया (Britannia) में 5.24% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख