शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रखें नजर : हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp), अतुल ऑटो (Atul Auto).........

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) : कंपनी ने हॉकी इंडिया लीग (HIL)के साथ एक करार किया है। इसके तहत कंपनी हॉकी लीग को स्पॉन्सर करेगी।

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:19 बजे 1.26% की बढ़त के साथ यह 1,922 रुपये पर है।

अतुल ऑटो (Atul Auto) : कंपनी ने दिसंबर 2012 माह की कुल बिक्री में 21% की वृद्धि हुई है। दिसंबर 2011 में 2,360 वाहन बेचने की तुलना में दिसंबर 2012 में कंपनी ने 2,844 वाहन बेचें हैं। वहीं 2012-13 में अप्रैल-दिसंबर के दौरान कंपनी की बिक्री में भी 21% का इजाफा हुआ है।

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:20 बजे 3.03% की बढ़त के साथ यह 174.95 रुपये पर है।

एनएमडीसी (NMDC) : कंपनी, मोजांबिक (Mozambique) में हिस्सेदारी के लिए दो कोयला फर्मों से बातचीत के दौर में है।

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:20 बजे 0.59% की बढ़त के साथ यह 169.50 रुपये पर है।

आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2013)

 

 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!