शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) : दवा के एएनडीए (ANDA) के लिए आवेदन

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) ने अपनी दवा के एएनडीए (ANDA) के लिए मंजूरी माँगी है। 
कंपनी ने अपनी दवा एजेलैक एसिड (Azelaic Acid) के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) से अंतिम स्वीकृति का आग्रह किया है। कंपनी का यह उत्पाद फिनैशिए (Finacea) की जेनेरिक दवा है। 
गौरतलब है कि बेयर हेल्थकेयर फार्मास्युटिकल्स (Bayer Healthcare Pharmaceuticals) ने इससे पहले ग्लेनमार्क और उसकी सब्सीडियरी ग्लेनमार्क जेनेरिक्स (Glenmak Generics) के खिलाफ अमेरिका की डिस्ट्रिक्ट अदालत में मुकदमा दायर किया था, जिसके तहत कंपनी के उत्पाद की बिक्री पर रोक लगाने के साथ-साथ उसके एएनडीए को अंतिम मंजूरी दिये जाने से रोकने के लिए अर्जी दायर की गयी थी। हालाँकि अब ग्लेनमार्क ने इस मुकदमे को चुनौती देते हुए यूएसएफडीए से कंपनी के एएनडीए को अंतिम मंजूरी देने की अनुमति माँगी है। 
शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.85% की कमजोरी के साथ यह 493.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख