शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) ने एनएमपीटी (NMPT) से मिलाया हाथ

ऑयल ऐँड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने न्यू मैंगलोर पोर्ट ट्रस्ट (New Mangalore Port Trust) के साथ एक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। 
इसके तहत ओएनजीसी कंसोर्टियम न्यू मैंगलोर पोर्ट पर एक प्राकृतिक गैस टर्मिनल की स्थापना करेगी। 
कंसोर्टियम इस गैस टर्मिनल की स्थापना के लिए 2-3 एमएमटीपीए क्षमता के टर्मिनल का गहन अध्ययन करेगा, जिसे बढ़ा कर 5 एमएमटीपीए किया जा सके। इस कंसोर्टियम में भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और जापान की मित्सुई (Mitsui) तेल कंपनियाँ भी शामिल है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:06 बजे 1.95% के नुकसान के साथ यह 303.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख