शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) : निवेश योजना पर लगी मुहर

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) विभिन्न परियोजनाओं पर 3450.81 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
28 मार्च 2013 को हुई कंपनी के निदेशक बोर्ड की बैठक में निवेश योजना को मंजूरी दे दी गयी।
कंपनी इआर में विभिन्न सब-स्टेशनों के स्पिलिट बस अरेंजमेंट पर 135.16 करोड़ रुपये, आरएपीपी 7 एंड 8 पार्ट - ए के संलग्न ट्रांसमिशन सिस्टम पर 100.40 करोड़ रुपये, श्रीकाकुलम एरिया पार्ट - सी में ईस्ट कॉस्ट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड तथा एनसीसी पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एलटीओए जेनरेशन प्रोजेक्ट्स के साथ मिलकर सिस्टम पर 514.20 करोड़ रुपये, श्रीकाकुलम एरिया पार्ट - बी में ईस्ट कॉस्ट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड तथा एनसीसी पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एलटीओए जेनरेशन प्रोजेक्ट्स के साथ मिलकर सिस्टम पर 2514.88 करोड़ रुपये, वेस्टर्न रीजन में रिएक्टर्स पार्ट - 2 की स्थापना पर 92.83 करोड़ रुपये, वेस्टर्न रीजन में एसएलडीसी के एससीएडीए/ईएसएस सिस्टम के विस्तार और अपग्रेडेशन पर 53.62 करोड़ रुपये और ईस्टर्न रीजन में एसएलडीसी के एससीएडीए/ईएसएस सिस्टम के विस्तार और अपग्रेडेशन पर 39.720 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
निवेश योजना की खबर शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 0.38% की बढ़त के साथ 104.85 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख