शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) का मुनाफा मामूली बढ़ा, शेयर टूटा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में आईटी (IT) क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के मुनाफे में मामूली बढ़त दर्ज हुई है।
इस दौरान तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1% बढ़ कर 2394 करोड़ रुपये रहा है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2369 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की आय भी मामूली बढ़ी है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में 10,424 करोड़ रुपये की तुलना में जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 0.29% बढ़ कर 10,454 करोड़ रुपये हो गयी।
इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस (EPS) में भी इजाफा हुआ है। पिछली तिमाही के 41 रुपये 47 पैसे के मुकाबले इस बार 41 रुपये 89 पैसे रही है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 2,340 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 9:22 बजे 18.47% के नुकसान के साथ यह 2,379 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख