शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री घटी

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की अक्टूबर 2013 की बिक्री 3,85,323 रही है।
कंपनी की पिछले वर्ष अक्टूबर की बिक्री 4,11,502 रही थी। इस तरह बिक्री में 6% की गिरावट आयी है। 
कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में साल-दर-साल 4% घटी है और यह घट कर 3,48,323 हो गयी है। इस दौरान बजाज ऑटो की व्यवसायिक वाहनों बिक्री में साल-दर-साल 26% की कमी आयी है और यह 37,000 हो गयी है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 50,316 रही थी। हालाँकि इस दौरान कंपनी के वाहन निर्यात में 9% की इजाफा हुआ है और यह अक्टूबर 2012 के 126,091 इकाइयों के मुकाबले 1,38,022 हो गयी है।
शेयर बाजार में बजाज ऑटो के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 10:58 बजे 1.55% की कमजोरी के साथ यह 2,063.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख