शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 2309 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को कई ठेके मिले हैं।

कंपनी को अक्टूबर और नवंबर माह में अब तक कुल 2309 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं। 

कंपनी के परिवहन विभाग को 694 करोड़ रुपये का ठेका कन्नौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से केरल में ग्रीनफील्ड एय़रपोर्ट के निर्माण के लिए मिला है। पावर विभाग को 738 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं, जिसमें ओमान से 447 करोड़ रुपये का ठेका भी शामिल है। 
कंपनी को कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन से टर्नकी आधार पर ठेका कर्नाटक में 220 किलोवाट ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए मिला है। वहीं, 504 करोड़ रुपये का ठेका बैंगलुरु में 15 रिहायशी टावरों के निर्माण और डिजाइनिंग के लिए दिया गया है।
कंपनी को गुजरात में जलनिकासी प्रणाली से संबंधित कार्यों के लिए भी 373 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके अलावा कंपनी को कई अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:57 बजे यह 1.46% की बढ़त के साथ 976.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख