शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ज्योति लैब (Jyothy Lab) का मुनाफा 68% बढ़ा

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में ज्योति लैब (Jyothy Laboratories) का मुनाफा बढ़ कर 42 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 25 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 68% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 15% बढ़ कर 385 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 334 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

इस समान अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री 16% बढ़ कर 385 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 333 करोड़ रुपये रही है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:55 बजे यह 3.74% की बढ़त के साथ 190.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!