शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) को मिले 102 करोड़ रुपये के ठेके

पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) और इसकी सब्सीडियरी कंपनियों को सितंबर महीने में कई ठेके मिले हैं।

इस दौरान पेन्नार इंडस्ट्रीज को एमआरएफ (MRF), एलऐंडटी (L&T), क्रिडिल (Kridil) एफएनएसएस (FNSS), जाएलम टेक (Xylem Tech), थर्मेक्स (Thermax), एसकेएस पावर (SKS Power), हैमन रिसर्च (Hamon Research), एचबीएल पावर (HBL Power) आदि कंपनियों से कुल 102 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। ये सभी ठेके निर्माण और इंजीनियरिंग संबंधी कार्यों के लिए दिये गये हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:13 बजे कंपनी का शेयर 3.58% के नुकसान के साथ 53.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!