शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) ने खोजा तेल क्षेत्र

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) को ब्राजील में नया तेल-गैस क्षेत्र मिला है।

कंपनी ने ब्राजील के सरजिपे बेकिन के फरफन क्षेत्र में तेल भंडार की खोज की है। ब्राजील में वीडियोकॉन-बीपीसीएल और पेट्रोलियो ब्रासिलियरो की भागीदारी को बीएम-एसईएएल-11 एक्सप्लोरेशन ब्लॉक में तेल की खोज की है। इस तेल खोज में प्राकृतिक गैस भी शामिल है। इस तेल क्षेत्र में पेट्रोब्रास की 60% हिस्सेदारी है, जबकि आईबीवी (IBV) की 40% हिस्सेदारी है। आईबीवी वीडियोकॉन-बीपीसीएल की संयुक्त उपक्रम (JV) कंपनी है। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में वीडियोकॉन के शेयर भाव में शानदार तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 19.99% की मजबूती के साथ 191.15 रुपये पर बंद हुआ।

बीपीसीएल के शेयर भाव में हल्की कमजोरी रही। बीएसई में यह 0.03% की कमजोरी के साथ 677.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!