शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लागत पर नियंत्रण से बढ़ा वोल्टास (Voltas) का मुनाफा

वोल्टास की 2014-15 तीसरी तिमाही आय में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 13.64% की गिरावट देखने को मिली है।

कुल आय 1,136 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 981 करोड़ रुपये रही है। इसके बावजूद मार्जिन सुधरने और लागत पर बेहतर नियंत्रण की वजह से मुनाफे में बढ़त देखने को मिली है। तीसरी तिमाही में मुनाफा 73.34% बढ़ कर 107.3 करोड़ रुपये हो गया। 2013-14 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 61.9 करोड़ रुपये था।

कंपनी के इलेक्ट्रो-मैकेनिकल प्रोजेक्ट क्षेत्र में 2014-15 की तीसरी तिमाही में आय पिछले साल के 643 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 461 करोड़ रुपये रही है। वहीं इंजीनियरिंग उत्पादों एवं सेवाओं से होने वाली आय में 27.27%  और नतीजो में 36% की गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी तरफ तीसरी तिमाही में कूलिंग प्रोडक्ट से होने वाली आय में पिछली साल की इसी तिमाही के मुकाबले 10.66% की बढ़त देखने को मिली है।

आज बुधवार को नतीजों के बाद वोल्टास के शेयर में बढ़त देखने को मिली। यह शेयर एनएससी में 6 रुपये यानी 2.32% बढ़ कर 264.70 के स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!