शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीक्वेंट साइंटिफिक (Sequent Scientific) की सहायक कंपनी खरीदेगी कारीजू ग्रुप में हिस्सेदारी

सीक्वेंट साइंटिफिक (Sequent Scientific) ने बताया है कि इसकी सहायक कंपनी अलिविरा एनिमल हेल्थ ने स्पेन के कारीजू ग्रुप में 60% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है।

कंपनी यह खरीदारी अपनी सहायक कंपनी अलिविरा आयरलैंड के द्वारा करेगी।
बीएसई में सीक्वेंट साइंटिफिक का शेयर शुक्रवार के 140.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बेहद मामूली बढ़त के साथ 141.00 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 260.00 रुपये और निचला स्तर 124.00 रुपये रहा है। करीब 11 बजे यह 3.10 रुपये या 2.20% की बढ़त के साथ 144 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख