शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesroram Industries) को इस बार हुआ लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesroram Industries) को 9.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 160.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस बीच कंपनी की आमदनी 1,073 करोड़ रुपये से 9% घट कर 976 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में केसोराम इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के 137.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 137.70 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान पर पहुँचने के बाद पूरे सत्र के दौरान लाल निशान पर ही रहा। अंत में कंपनी का शेयर 6.50 रुपये या 4.74% की गिरावट के साथ 130.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में केसोराम इंडस्ट्रीज के शेयर का उच्च स्तर 153.00 रुपये और निचला स्तर 71.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!