शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी घटने के बावजूद बढ़ा हिंदुजा वेंचर्स (Hinduja Ventures) का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में हिंदुजा वेंचर्स (Hinduja Ventures) के लाभ बढ़त और आमदनी में गिरावट आयी।

कंपनी का लाभ 14.17 करोड़ रुपये से 2.39% की बढ़त के साथ 14.51 करोड़ रुपये और आमदनी 93.73 करोड़ रुपये से 68.55% घट कर 29.47 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं दूसरी कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 में 311.22 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि इसकी सालाना आमदनी 679.97 करोड़ रुपये से 5.68% की बढ़त के साथ 718.65 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में हिंदुजा वेंचर्स का शेयर शुक्रवार को 7.35 रुपये या 1.44% की बढ़त के साथ 518.80 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 600.70 रुपये और निचला स्तर 391.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!