शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सहायक कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाने की खबर से चढ़ा ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) का शेयर

सबसे अधिक विविध इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) के शेयर में करीब 3% की मजबूती दिख रही है।

ग्रीव्स कॉटन ने अपनी सहायक कंपनी एम्पीयर व्हीकल्स (Ampere Vehicles) के अतिरिक्त 10.69 लाख इक्विटी शेयर अधिग्रहित किये हैं। कंपनी ने इसके लिए 15.99 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
इस सौदे से ग्रीव्स कॉटन की देश की प्रमुख ई-वाहन निर्माता कंपनियों में से एकएम्पीयर व्हीकल्स में हिस्सेदारी 72.11% से बढ़ कर 81.23% हो गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में ग्रीव्स कॉटन का शेयर 127.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 131.20 रुपये पर खुला। सकारात्मक शुरुआत के बाद शेयर मजबूत स्थिति में बना हुआ है।
करीब 10 बजे यह 3.70 रुपये या 2.90% की मजबूती के साथ 131.35 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,207.66 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 165.00 रुपये और निचला स्तर 111.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख