शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारती एयरटेल, एनएचपीसी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, अशोक बिल्डकॉन और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारती एयरटेल, एनएचपीसी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, अशोक बिल्डकॉन और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस शामिल हैं।

भारती एयरटेल - कंपनी ने 5.650% दर वाले 75 करोड़ डॉलर प्रतिभूतियों के सफल मूल्य निर्धारण की घोषणा की।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने 11,768 करोड़ रुपये तक कुल राशि के लिए सरकार को नये शेयर जारी करने की मंजूरी दी।
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, लक्ष्मी विलास बैंक - आरबीआई ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, लक्ष्मी विलास बैंक के प्रस्तावित विलय को खारिज कर दिया।
टोरेंट फार्मा - कंपनी को गुजरात में इंद्राद सुविधा के लिए यूएसएफडीए से चेतावनी पत्र मिला।
एनएचपीसी - कंपनी ने लैंको तीस्ता हाइड्रो पावर को टेक ओवर किया।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - कंपनी ने अपनी उपयोगिता वाहन बोलेरो का एक विशेष संस्करण लॉन्च किया।
विमटा लैब्स - ब्रिकवर्क रेटिंग्स इंडिया ने 50.33 करोड़ रुपये की बैंक ऋण सुविधाओं के लिए कंपनी की क्रेडिट रेटिंग की फिर से पुष्टि की।
वी-मार्ट - वी-मार्ट रिटेल ने चार नये स्टोरों का शुभारंभ किया है।
अशोक बिल्डकॉन - कंपनी को केरल में 313.72 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख