शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा का टाकेडा के साथ वोनोप्राजेन की बिक्री के लिए लाइसेंसिंग करार

भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा ने टाकेडा (Takeda) के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी गैस्ट्रोइंटेसटाइनल दवा को भारत में उतारेगी। इसके लिए कंपनी ने टाकेडा के साथ लाइसेंसिंग करार किया है। कंपनी ने टाकेडा के साथ नॉन-एक्सक्लूसिव पेटेंट लाइसेंसिंग एग्रीमेंट किया है। इस करार के तहत Vonoprazan दवा की बिक्री भारत में करेगी। यह दवा भारत में 10 और 20 मिलीग्राम क्षमता में मौजूद है।

 आपको बता दें कि Vonoprazan एक ओरली एक्टिव पीसीएबी (PCAB) यानी पोटैशियम एसिड ब्लॉकर दवा है जिसका इस्तेमाल आहार नली में सूजन के अलावा एसिड पेप्टिक से जुड़ी बीमारी में किया जाता है। इसका इस्तेमाल पाचन संबंधी विकारों को दूर करने के लिए किया जाता है।सन फार्मा के भारतीय कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति गनोरकर ने कहा कि सन फार्मा गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी के कारोबार में अग्रणी है। हम Vonoprazan को भारतीय बाजार में उतारने को लेकर काफी उत्सुक हैं। टाकेडा के साथ यह करार कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसमें मरीजों के साथ हेल्थकेयर प्रैक्टिशनर को पेट से जुड़ी बीमारी को दूर करने वाली दवा का एक और विकल्प मिलने जा रहा है। आपको बता दें कि जीईआरडी (GERD) यानी गैस्ट्रोएसोफैगल रिफल्कस डिजीज भारत में बहुत ही सामान्य है। अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से इस दवा को नवंबर 2023 में मंजूरी मिली है। इस दवा को टाकेडा ने खोजने के साथ विकसित भी किया है। कंपनी का शेयर 0.25% चढ़ कर 1,467.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 21 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख