शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत डायनामिक्स की अगले 2-3 साल में 20,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल करने की योजना

रक्षा उपकरण और मिसाइल सिस्टम बनाने वाली सरकारी कंपनी को अगले 2-3 साल में अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। कंपनी को भरोसा है कि अगले 2-3 साल में 20,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

 कंपनी की योजना है कि वह 2-3 साल में 20,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल करने की है। सरकार की रक्षा खरीद और मदद का फायदा कंपनी को मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए आय में 20-25% वृद्धि का अनुमान लगाया है। वहीं मार्जिन भी 20-25% रहने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक गठबंधन वाली सरकार से रक्षा खरीद और निवेश से कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। वित्त वर्ष 2024 के अंत तक कंपनी का ऑर्डरबुक 19,500 करोड़ रुपये रहा है। इन ऑर्डरबुक को पूरा करने के लिए 4-5 साल लग सकते हैं। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 89% बढ़ा था और यह 289 करोड़ रुपये रहा था। यह कंपनी के शानदार वित्तीय स्वास्थ्य और ऑपरेशनल कार्यक्षमता को दर्शाती है। कंपनी ने पहली बार मई में शेयर विभाजन किया था और 1 शेयर को 2 में करने को बोर्ड से मंजूरी मिली थी। कंपनी ने मार्च 2018 में 428 रुपये प्रति शेयर से शुरुआत की थी। कंपनी अब तक 232% तक बढ़ चुकी है। खास बात यह है कि केवल पिछले साल कंपनी के शेयर में 153% की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 56,647 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर 2.87% चढ़ कर 1589.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 26 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख