शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बर्नस्टाइन का भरोसा बढ़ने से पीएफसी और आरईसी के शेयरों में तेजी

सरकारी पावर फाइनेंस कंपनियों के शेयर में आज तेजी देखने को मिली। खासकर पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (PFC) और आरईसी (REC) यानी रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयरों में शानदारी तेजी देखने को मिली। इसकी वजह बर्नस्टाइन की ओर से शेयर पर खरीदारी की राय रही है।

 आरईसी के शेयर ने पिछले एक साल के दौरान करीब 224% का रिटर्न दिया है। बर्नस्टाइन का मानना है कि पावर साइकिल को निवेशक कम आंक रहे हैं, जबकि इसमें एनपीए (NPA) का खतरा कम है। पावर की बढ़ती मांग से इस सेक्टर में होने वाली वृद्धि का फायदा सीधे तौर पर इन दोनों कंपनियों को होगा। यही नहीं पावर की दरों में बढ़ोतरी का भी शेयर के मूल्यों में देखने को मिलेगा। आप यह भी कह सकते हैं कि शेयर प्राइस के साथ अच्छा संबंध होगा। इसके अलावा पावर कंपनियों से बेहतर रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) और वृद्धि देखने को मिलेगा। साथ ही पावर कंपनियों के मुकाबले सस्ते वैल्यूएशन पर उपलब्ध भी हैं। बर्नस्टाइन ने पीएफसी पर कवरेज की शुरुआत आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ की है और 620 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। वहीं आरईसी पर भी आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और 653 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। पीएफसी का शेयर 5.65% चढ़ कर 531.05 रुपये प्रति शेयर जबकि आरईसी का शेयर 4.28% चढ़ कर 562.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 3 जुलाई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!