हैवेल्स इंडिया (Havells India) सहायक कंपनियों का हिस्सा बेचेगी, शेयर उछला
हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने आज घोषणा की कि उसकी 100% हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी हैवेल्स होल्डिंग्स ने हैवेल्स सिल्वेनिया माल्टा बीवी (Havells Sylvania Malta BV) के 80% शेयर शंघाई फीलो एकॉस्टिक्स (Shanghai Feilo Acoustics) को बेचने का समझौता किया है।
दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने अपनी टावर संपत्तियों और उससे संबंधित बुनियादी ढाँचे को बेचने के लिए टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स और टीपीजी एशिया के साथ समझौता करने की घोषणा की है।
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) ने आज कैंसर की दवा ग्लीवेक (Gleevec) के जेनेरिक रूप के लिए अमेरिकी एफडीए (USFDA) से स्वीकृति मिलने की घोषणा की, जिसके बाद कंपनी के शेयर भाव में अचानक तेज उछाल आ गयी।
भारत की प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने जर्मनी की आईटी कंसल्टिंग और सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी सेलेंट एजी (Cellent AG) को खरीदने का समझौता किया है।
देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रोजेक्ट लीप नाम से एक बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है, जिस पर वह 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
शुक्रवार को लघुवित्त क्षेत्र की कंपनी एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) का शेयर 7% से ज्यादा की जोरदार बढ़त पर बंद हुआ है।
चेन्नई की कंपनी बीजीआर एनर्जी (BGR Energy) को इलेक्ट्रिकल सब-स्टेशन के कारोबार में 300 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसने ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ तेलंगाना से दो सब-स्टेशन का और बिजली कंपनी एनटीपीसी (NTPC) से एक ई-बीओपी ठेका हासिल किया है।