रिलायंस इंडस्ट्रीज खरीदें और एलआईसी हाउसिंग बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में खरीदारी और एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) में बिकवाली की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में खरीदारी और एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) में बिकवाली की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार, 05 मार्च के एकदिनी कारोबार के लिए थिरुमलाई केमिकल्स (Thirumalai Chemicals), बिड़ला कॉर्प (Birla Corp), स्टार पेपर मिल्स (Star Paper Mills), बलरामपुर चीनी (Balrampur Chini) और ल्युपिन (Lupin) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जेट एयरवेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान जिंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक शामिल हैं।
मंगलवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।
कमजोर अमेरिकी निर्माण व्यय रिपोर्ट और हेल्थकेयरों शेयरों में गिरावट के कारण कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार नीचे फिसला।
जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने डुफर्को इंटरनेशनल ट्रेडिंग होल्डिंग (Duferco International Trading Holding) के साथ 70 करोड़ डॉलर (करीब 4,960 करोड़ रुपये) का 5 वर्षीय अग्रिम भुगतान और आपूर्ति समझौता किया है।
11 मार्च को बहुराष्ट्रीय मोटरसाइकिल कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।
इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) को तीन राज्यों के 6 जिलों में गैस वितरण नेटवर्क स्थापित करने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की मंजूरी मिल गयी है।
मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड के भागों में छिटपुट बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना है।
खबरों के अनुसार सरकारी इंजीनियरिंग और कंसल्टेंसी कंपनी टेलीकम्युनिकेशंस कंसलटेंट्स इंडिया (Telecommunications Consultants India) या टीसीआई ने आईपीओ (IPO) के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।
खनन कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के निदेशक मंडल ने किरन अग्रवाल (Kiran Agarwal) को अतिरिक्त निदेशक और चेयरमैन नियुक्त किया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स (Reliance Industrial Investments) ने ग्रैब ए ग्रब (Grab A Grub) का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।
नकदी संकट का सामना कर रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) ने 2 और विमानों का संचालन रोक दिया है।
भविष्य निधि (पीएफ) की गणना में विशेष भत्ते (Special Allowance) को मूल वेतन (Basic Salary) में शामिल न करने वाली कंपनियों के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation) या ईपीएफओ ने कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी (Aditya Birla Sun life AMC) ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ बाल भविष्य योजना (Aditya Birla Sun Life Bal Bhavishya Yojna) के एनएफओ (NFO) के दौरान करीब 100 करोड़ रुपये जुटाये।
आरबीआई (RBI) ने विभिन्न निर्देशों का पालन न करने के कारण 4 बैंकों पर जुर्माना लगाया है।