सदभाव इंजीनियरिंग (SADBHAV ENGINEERING) का जनवरी-मार्च 2016 की तिमाही में लाभ 40.68 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 38.86 करोड़ रुपये था।
खबरों के अनुसार केन्द्रीय सरकार ऑयल इंडिया (Oil India) में 10% हिस्सेदारी बेचने के लिए खरीदार ढूँढ रही है।
वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का लाभ 17.03% बढ़ कर 661.70 करोड़ रुपये हो गया है।
दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से ऑक्सीमोर्फोन हाईड्रोक्लोराइड और फेमोटिडाइन दवा के उत्पादन और बिक्री की मंजूरी मिल गयी है।
वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में स्वराज इंजंस (Swaraj Engines) का लाभ 39.35% बढ़ कर 11.65 करोड़ रुपये हो गया है।
वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में ऐक्सिस बैंक का लाभ 1.20% घट कर 2,154.28 करोड़ रुपये हो गया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance industries) ने भिलवाड़ा, राजस्थान आधारित स्टार कोट्स्पिन के साथ रिक्रोन एसएचटी सिलाई धागे की गुणवत्ता में और वृद्धि के लिए समझौता किया है।
लार्सन ऐंड टुब्रो (एलटी) की सहायक कंपनी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को 1798 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च (Sun Pharma Advanced Research) के निदेशक मंडल ने आज बुधवार को हुई अपनी बैठक में 245 रुपये प्रति 1,02,04,081 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है।
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी ने 2 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले 98,550 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत अपने कर्मियों को 10,47,500 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में रैलिज इंडिया का लाभ 51.26% बढ़ कर 32.25 करोड़ रुपये हो गया है।
भारत सरकार एनएचपीसी (NHPC) के 10 रुपये प्रति वाले 1,25,76,27,941 इक्विटी शेयर बेचेगी।
खबरों के अनुसार जेएसडब्लू एनर्जी छत्तीसगढ़ में जिंदल स्टील ऐंड पावर से 1000 मेगावाट पावर प्लांट के अधिग्रहण की योजना बना रही है।
एनटीपीसी (NTPC)ने पहली बार पवन ऊर्जा क्षेत्र में शुरुआत की है।