करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) का लाभ 34.1% बढ़ा
करुर वैश्य बैंक ने वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। तीसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का लाभ 34.1% बढ़ कर 152.8 करोड़ रुपये हो गया है।
करुर वैश्य बैंक ने वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। तीसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का लाभ 34.1% बढ़ कर 152.8 करोड़ रुपये हो गया है।
देश की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज या टीसीएस (Tata Consultancy Services) के उम्मीद से नीचे रहे जिसका असर बुधवार को उसके शेयर भाव पर पड़ा। टीसीएस (TCS) के शेयर का भाव आज बीएसई में 43.75 रुपये (1.88%) गिर कर 2280.30 रुपये पर बंद हुआ।
ओम कैपिटल (Aum Capital) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार 13 जनवरी के एकदिनी कारोबार में एसडी एल्युमीनियम (ESS DEE Aluminium), एनआईआईटी (NIIT), डीएलएफ (DLF), टाटा कंसल्टेंसी (TATA Consultancy) और वोकहार्ट (Wockhardt) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज बुधवार 13 जनवरी को एकदिनी कारोबार (Intraday) में जिंदल स्टील (Jindal steel) का पुट ऑप्शन खरीदने और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech cement) का जनवरी फ्यूचर बेचने की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज बुधवार 13 जनवरी के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए आईटीसी (ITC) में खरीदारी और वोल्टास (Voltas) में बिकवाली की सलाह दी है।
मंगलवार 12 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजार में शुरुआती मजबूती के बाद सत्र के मध्य में कमजोरी आ गयी थी, मगर अंत में यह फिर से मजबूत हो गया।
आज बुधवार 13 जनवरी को सिमी भौमिक ने एकदिनी कारोबार में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों को खरीदने और एलऐंडटी (L&T) के शेयरों को बेचने की सलाह दी है।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित महँगाई दर (Inflation) में दिसंबर 2015 के दौरान लगातार पाँचवे महीने में वृद्धि हुई है। उपभोक्ता महँगाई दर दिसंबर 2015 में 5.61% आंकी गयी है, जो इसका 15 महीनों का ऊँचा स्तर है।
नवंबर 2015 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 166.6 अंक रहा, जो नवंबर 2014 के मुकाबले 3.2% कम है। मतलब यह है कि नवंबर 2015 में औद्योगिक विकास दर -3.2% रही।
आज अखबारों में छपी खबरों की वजह से बाजार में यह चर्चा बनी रही कि आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी एएसए इंटरनेशनल इंडिया माइक्रोफाइनेंस (ASA International India Microfinance) में हिस्सेदारी खरीदी है।
ऑटो पुर्जे बनाने वाली कंपनी ओमैक्स ऑटो (Omax Auto) ने अपनी सहायक कंपनी जीमैक्स ऑटो (Gmax Auto) में अपनी बाकी बची 51% हिस्सेदारी बेच दी है।
मंगलवार को वैश्विक संकेतों से सहारा मिलने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी बनी रही और इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन प्रमुख सूचकांक कमजोर बंद हुए।
मंगलवार 12 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला, मगर जल्दी ही यह लाल निशान में आ गया।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज मंगलवार 12 जनवरी को एकदिनी (Interaday) कारोबार में जिंदल स्टील (Jindal Steel) और ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में एनटीपीसी (NTPC) के फ्यूचर को खरीदने और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के फ्यूचर को बेचने की सलाह दी है।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज मंगलवार 12 जनवरी को अपनी तकनीकी रिपोर्ट में वेलस्पन इंडिया (Welspun India) और अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।