नवंबर में म्यूचुअल फंड उद्योग का AUM नये रिकॉर्ड पर - सिप में हल्की कमी, पर इक्विटी निवेश बढ़ा
नवंबर 2025 भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग में नयी तेजी देखने को मिली है। इस महीने उद्योग का नेट एयूएम बढ़कर 80,80,369.52 करोड़ रुपये पर पहुँच गया, जो अक्टूबर 2025 के 79,87,939.94 करोड़ रुपये की तुलना में मजबूत वृद्धि दर्शाता है।