निफ्टी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईईएक्स, बजाज इलेक्ट्रिकल्स खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में बुधवार (25 अगस्त) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए आईईएक्स (IEX), बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electrical) में खरीदारी की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (25 अगस्त) के एकदिनी कारोबार के लिए टाटा कॉफी (Tata Coffee), एनएमडीसी (NMDC), टीडी पॉवर सिस्टम्स (TD Power Systems), एप्टस वैल्यू हाउसिंग (Aptus Value Housing) और शंकर बिल्डिंग (Shankara Building) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।