सर्राफा की कीमतों में तेजी के रुझान- एसएमसी
सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में 48,700 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 49,300 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 62,900 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 63,800 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (15 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए बाटा इंडिया (Bata India), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) और टोरेंट पावर (Torrent Power) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।