बाजार की गिरावट से हैं परेशान? निप्पॉन का यह नया फंड दिलायेगा मोमेंटम का फायदा
शेयर बाजार में जारी गिरावट से जहाँ आम निवेशक सहमा हुआ है, वहीं निप्पॉन इंडिया ने निप्पॉन इंडिया ऐक्टिव मोमेंटम फंड नाम से नयी योजना पेश की है। इसके नये फंड ऑफर (NFO) में आवेदन (subscription) 10 फरवरी से शुरू हो चुका है और निवेशक आगामी 24 फरवरी तक इस एनएफओ में पैसा लगा सकते हैं। इसके बाद 6 मार्च से यह निरंतर बिक्री और पुन: खरीद (रिपरचेज) के लिए खुल जायेगा।