बाजार में हो चुकी हद से ज्यादा बिकवाली, मिल सकता है सहारा
इडेलवाइड सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने आज अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में लिखा है कि कल की गिरावट के बाद निफ्टी (Nifty) के चार्ट पर मोमेंटम इंडिकेटर आरएसआई हद से ज्यादा बिकवाली (ओवरसोल्ड) स्थिति में आ गया है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) और यस बैंक (Yes Bank) को बेचने की सलाह दी है।