पटनी कंप्यूटर के मुनाफे में 20% की गिरावट
पटनी कंप्यूटर के मुनाफे में 20% की गिरावट आयी है। कंपनी का मुनाफा दिसंबर 2008 की चौथी तिमाही में 68.66 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले दिसंबर 2007 की इसी तिमाही में यह 85.90 करोड़ रुपये था। हालांकि इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी बढ़ी है। साल 2008 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय 453.20 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 328.47 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने साल 2008 के लिए 150% यानी 3 रुपये प्रति शेयर अंतिम लाभांश देने की घोषणा की है।
राजीव रंजन झा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में पिरामल हेल्थकेयर के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। आज के कारोबार में 203.80 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.21 बजे करीब 8.66% की उछाल के साथ 198.95 रुपये पर है। खबर है कि ग्लैक्सोस्मिथलाइन और फाइजर सहित कई दवा कंपनियाँ पिरामल को हासिल करने की होड़ में हैं।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में भारी उछाल दिख रही है। दिन के कारोबार में एक समय 76 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.48 बजे करीब 40% की बढ़त के साथ 73.35 रुपये पर है। कल कंपनी का शेयर 52.55 रुपये पर बंद हुआ था। खबर है कि हैदराबाद-स्थित सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज अपने साझेदार की तलाश के लिए बिडिंग प्रक्रिया शुरू करने वाला है।
आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सिस्को के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत टीसीएस, सिस्को की डाटा सेंटर नेटवर्किंग और सिक्योरिटी सॉल्युशन के लिए नई तकनीक बनाएगी। सिस्को की डाटा सेंटर की 3.0 तकनीक के परिचालन और ऊर्जा दक्षता को और बेहतर बनाने में टीसीएस सहयोग देगी। आईटी सेवा के लिए बड़े और छोटे कारोबार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों कंपनियां नई नेटवर्किंग तकनीक की खोज करेगी।
पंजाब नेशनल बैंक ने ओरिएंटल इंश्योरेंस के साथ एक समझौता किया है। बैंक ने बीएसई को सूचित किया है कि बैंक ने आईआरडीए के "रेफरल एरेंजमेंट" प्रावधानों के तहत बैंकएश्योरेंस-जनरल इंश्योरेंस हेतु ओरिएंटल इंश्योरेंस के साथ एक करार किया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में पंजाब नेशनल बैंक के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में जी इंटरटेनमेंट के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दिन के कारोबार में 114.70 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 1.31 बजे 11% की कमजोरी के साथ 115.30 रुपये पर है। आज के पहले के दो कारोबारी सत्रों में इस शेयर में करीब 19% की बढ़त दर्ज की गयी थी।