मेतास इन्फ्रा ने लगातार सातवें दिन छुआ लोअर सर्किट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में मेतास इन्फ्रा के शेयर लगातार सातवें दिन लोअर सर्किट तक चले गये। बीएसई में शुक्रवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 117.00 रुपये तक चला गया।


ऐंबिट कैपिटल ने सेंसेक्स की प्रति शेयर आय (ईपीएस) बाजार के औसत अनुमानों की तुलना में काफी कम रहने का अंदेशा जताया है। इसके डायरेक्टर (रिसर्च) आर मुरली कृष्णन की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि सेंसेक्स की सालाना ईपीएस कारोबारी साल 2008-09 में 856 रुपये से घट कर 800 रुपये रह जायेगी, जबकि इस अवधि के लिए बाजार का औसत अनुमान 993 रुपये का है। इसी तरह कारोबारी साल 2009-10 के लिए ऐंबिट ने सेंसेक्स की ईपीएस और भी घट कर 750 रुपये रह जाने का आकलन किया है, जबकि इस अवधि के लिए बाजार का औसत अनुमान 1075 रुपये का है।
राजीव रंजन झा
कवि कुमार, सीईओ, मल्टीपल एक्स कैपिटल
केंद्र सरकार ने संकट में फंसी आईटी सेवा कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के निदेशक बोर्ड में तीन नये सदस्यों को नामांकित करने का फैसला किया है। उद्योग संगठन सीआईआई के चीफ मेंटर तरुण दास, आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष टी एन मनोहरन और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के सूर्यकांत बालकृष्णन सत्यम के बोर्ड में शामिल किये गये हैं।
