परसिस्टेंट सिस्टम्स बेचें, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (27 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (27 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स (Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals Ltd), विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया (Vishnu Prakash R Punglia Ltd), तमिलनाडु न्यूजप्रिंट ऐंड पेपर्स (Tamil Nadu Newsprint and Papers Ltd), इरकॉन इंटरनेश्नल (IRCON International Ltd) और इंटिलेक्ट डिजाइन एरेना (Intellect Design Arena Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।