बीएसई ने सीडीएसएल (CDSL) में 4.5% हिस्सेदारी बेची
देश की नामी एक्सचेंज बीएसई (BSE) यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने सीडीएसएल (CDSL) में हिस्सेदारी बेची है। बीएसई ने सीएडीएसएल में 4.5% हिस्सेदारी बेची है। बीएसई को हिस्सा बिक्री से 468 करोड़ रुपये मिले हैं। बीएसई ने यह हिस्सेदारी खुले बाजार के सौदे के तहत बेची है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (14 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए सैफायर फूड्स इंडिया (Sapphire Foods India Ltd), मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers Ltd), आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल (Aditya Birla Fashion & Retail Ltd), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics Ltd) और सिप्ला (Cipla Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।