बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 390, निफ्टी 112 अंक चढ़ कर बंद
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस की 4 दिन की तेजी पर विराम लग गया। डाओ जोंस 400 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।नैस्डेक पर हल्की बढ़त देखी गई। यह लगातार सातवां दिन है जब नैस्डैक में खरीदारी दिखी।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (17 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए ईजी ट्रिप प्लानर (Easy Trip Planners), केमप्लास्ट सनमार (Chemplast Sanmar), राइट्स (RITES), वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) और डेल्हिवेरी (Delhivery) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।