शेयर मंथन में खोजें

हल्दी की कीमतों में नरमी की संभावना

हल्दी की कीमतों में अभी नरमी की स्थिति बनी रह सकता है।

हाजिर बाजारों में फिंगर किस्म की हल्दी की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है और रूट किस्म की हल्दी में 150 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। घरेलू खरीददारों की ओर से माँग के अभाव के कारण इरोद में हल्दी में गिरावट दर्ज हो रही है।
वर्तमान समय में मध्यम किस्म की हल्दी ही बिक्री के लिए आ रही है, इसलिए स्टॉकिस्ट खरीददारी नही कर रहे हैं। केवल स्थानीय ऑर्डर को पूरा करने के लिए खरीददारी कर रहे हैं।
हल्दी के लिये एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) की सलाह है कि हाजिर बाजारों में हल्दी वायदा अक्टूबर की कीमतों को 7870 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
निजामाबाद में हल्दी की हाजिर कीमतें 7857.15 रुपये रही हैं वहीं हल्दी की पिछला बंद भाव 7891.65 रुपये था
(शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!