शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को हुआ 7,567 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 7,567 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी 7,326 करोड रुपये के मुनाफे में रही थी। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 72,513 करोड़ रुपये से बढ़ कर 84,189 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 3.28% और आमदनी में 16.10% की बढ़त हुई है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई में सोमवार के 1,077.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 1,068.20 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी के शेयर में 23.50 रुपये या 2.18% की गिरावट के साथ 1,053.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख