शेयर मंथन में खोजें

एशियन ऑयलफील्ड (Asian Oilfield) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

एशियन ऑयलफील्ड (Asian Oilfield) को 142.86 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका ऑयल इंडिया ने मणीपुर (एरिया-1) में 2डी सिस्मिक डाटा अधिग्रहण के लिए दिया है। इस खबर का एशियन ऑयलफील्ड के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
एशियन ऑयलफील्ड का शेयर बीएसई में सोमवार के 129.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 133.00 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ कारोबार करते हुए करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 4.95 रुपये या 3.81% की मजबूती के साथ 134.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। एशियन ऑयलफील्ड का शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर के बहुत करीब है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख