शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) ने मिलाया पर्यटन मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर सरकार से हाथ

एनबीसीसी (NBCC) ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

दरअसल कंपनी को सितंबर 2016 में लगभग 1,117.34 करोड़ रुपये का कार्य मिला था, जिसमें 96.92 करोड़ रुपये मूल्य की गुलमर्ग-बारामुला-कुपवाड़ा-लेह में पर्यटक सुविधाओं के एकीकृत विकास की परियोजना भी शामिल थी। इसी परियोजना के लिए कंपनी की ओर से सोमवार को समझौते पर हस्ताक्षर किये गये हैं। परियोजना के तहत इन जगहों का सौंदर्यीकरण, लैंडस्कैपिंग, कैफेटेरिया, रेन शेलटर्स और सौर प्रकाश आदि की व्यवस्था की जायेगी।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर सोमवार के 279.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 279.60 रुपये पर खुला है। मगर इसमें आज कमजोरी आयी है। करीब 1 बजे एनबीसीसी के शेयर में 0.35 रुपये या 0.13% की हल्की गिरावट के साथ 278.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख