शेयर मंथन में खोजें

306.15% बढ़ा पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का मुनाफा

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के तीसरी तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर 306.15% की शानदार बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा 51.01 करोड़ रुपये से बढ़ कर 207.18 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा बैंक की कुल आमदनी भी 13,891,20 करोड़ रुपये से 4.36% की बढ़त के साथ 14,497.65 करोड़ रुपये रही। तीसरी तिमाही में कंपनी की शुद्ध ब्याज आमदनी 3,731 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर सोमवार के 149.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 150.20 रुपये पर खुला और 155.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2 बजे पंजाब नेशनल बैंक के शेयर में 4.05 रुपये या 2.71% की मजबूती के साथ 153.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख